सिद्धार्थनगर: आबकारी नियम की उड़ी धज्जियां, दो नाबालिगों को शराब देने का VIDEO वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आबकारी नियमों की खुलेआम अवहेलना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आबकारी नियमों की खुलेआम अवहेलना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो नाबालिग बच्चों को बेधड़क शराब की बोतलें दी जा रही हैं।

यह वायरल वीडियो आज का बताया जा रहा है। एक तरफ, प्रशासन लगातार प्रचार-प्रसार कर रहा है कि नाबालिगों को शराब बेचना गैरकानूनी है और इस पर सख्ती बरती जाए, वहीं दूसरी तरफ, शराब ठेके पर इस नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों को शराब देने में जरा भी संकोच नहीं किया गया।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली और शराब ठेकों पर निगरानी के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]