महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर वन ग्राम में सोमवार को जंगल में गूलर के पेड़ से एक महिला का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर वन ग्राम में सोमवार को जंगल में गूलर के पेड़ से एक महिला का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रीना देवी (50) के रूप में हुई है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं।
परिजनों के अनुसार, रीना देवी शनिवार शाम से लापता थीं, और तमाम तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार को ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से लटके शव को देखने के बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
बताया गया कि रीना देवी के पति गुंजन का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह उनकी दूसरी पत्नी थीं और पति के पहले विवाह से हुए तीन बच्चों का पालन-पोषण भी वही कर रही थीं।
सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
हापुड़: पिलखुवा डिवीजन में ध्वस्त विद्युत व्यवस्था, टीजी-टू का कार्यालयों पर अवैध कब्ज़ाhttps://t.co/Mg2llm7eSS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 15, 2025


















