महराजगंज: डेरवा गांव में बुजुर्ग महिला से बेरहमी से मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा गांव से एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा गांव से एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक लाठी-डंडों से बुजुर्ग महिला को पीट रहा है, जबकि पास खड़ी एक महिला भी उन्हें चप्पलों से मारती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई है। वीडियो में बुजुर्ग महिला खुद को बचाने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है और भिटौली थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुष्टि की है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]