हापुड़: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म भरने की अवधि 15 दिन बढ़ी, पिपलैड़ा में धीमी गति

हापुड़

हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत फॉर्म भरने की समय-सीमा 15 दिन तक बढ़ा दी गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत फॉर्म भरने की समय-सीमा 15 दिन तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे।

समय-सीमा बढ़ने के बावजूद, गांव में फॉर्म जमा कराने वाले लोगों की संख्या अभी भी धीमी बनी हुई है। गांव पिपलैड़ा में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने की जानकारी दे रहे हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा कराने में मदद कर रहे हैं।

बीएलओ का कहना है कि कई लोग समय बढ़ने के कारण अंतिम दिनों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि स्थानीय निवासी खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता को कारण बता रहे हैं। इसके अलावा, कुछ मतदाताओं में दस्तावेजों को लेकर भी असमंजस है, जिसे बीएलओ मौके पर ही स्पष्ट कर रहे हैं।

प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि मतदाता अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भरवाएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट किया जा सके।

 

 

Voice Of News 24