बलिया में कल मनेगा ‘विजय दिवस’, पूर्व सैनिकों का जुटान

बलिया

बलिया जनपद के देश की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए, बलिया में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा कल यानी 16 दिसंबर, मंगलवार को ‘विजय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के देश की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए, बलिया में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा कल यानी 16 दिसंबर, मंगलवार को ‘विजय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आदित्य मैरेज हाल, बांसडीह कचहरी में आयोजित होगा। समिति के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में जिले भर के सभी पूर्व सैनिकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। यह आयोजन 1971 के युद्ध में भारत की विजय और शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए किया जा रहा है।

इस संबंध में, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ब्लॉक बेलहरी के पूर्व सैनिकों की एक बैठक हुई। इस बैठक में अमरनाथ सिंह, सुदामा यादव, नित्यानंद ठाकुर, भानु प्रताप सिंह, रामदेव सिंह, कमलेश्वर सिंह, शिव जनम यादव, बबलू अंसारी, रिखदेव यादव और भरत सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए, पूर्व सैनिक कल्याण समिति ब्लॉक बेलहरी के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि इस दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन किया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24