आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शमशाबाद गांव के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शमशाबाद गांव के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब येलो लेन में खड़ी एक बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान के रूप में हुई है, जो राजस्थान में अपनी मां का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। यह दुखद दुर्घटना सुबह लगभग सात बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, बस राजस्थान के भिवाड़ी से सवारियां लेकर बलिया जा रही थी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ट्रक चालक की झपकी आना बताया जा रहा है।
घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में राहुल (25 वर्ष), नसीम (26 वर्ष), सुक्खू (55 वर्ष) और संतोष कुमार सिंह (27 वर्ष) शामिल हैं, जो बलिया, गाज़ीपुर और मऊ के निवासी हैं।
दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन ने यातायात नियमों के सख्त पालन और सतर्कता बरतने की अपील करते हुए, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 मना रहा है तृतीय वर्षगांठ, आज फरेंदा के ग्रीन वैली मैरेज हॉल में बिखरेंगी तृतीय वर्षगांठ की खुशियां। pic.twitter.com/4jxNfootll
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 15, 2025























