मेरठ
मेरठ में रविवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सही समय पर उसकी माँ ने उसे देख लिया और उसकी जान बच गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ में रविवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सही समय पर उसकी माँ ने उसे देख लिया और उसकी जान बच गई। यह घटना देर रात उस समय हुई जब युवक ने चुपके से खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे पर लटक गया।
युवक को फंदे पर लटकता देख माँ ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारा। तब तक युवक की हालत बिगड़ चुकी थी।
परिवार के लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस फिलहाल परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।























