दिल्ली: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का आज मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत

दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दिल्ली आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दिल्ली आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

नितिन नबीन के दिल्ली पहुंचने पर बीजेपी मुख्यालय में उनके लिए एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन सुबह 11 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जो उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देंगे। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24