श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खैरी कला गांव के साईं पुरवा में एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक वृद्धा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खैरी कला गांव के साईं पुरवा में एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक वृद्धा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पक्ष ने भिनगा पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गौतम दारोगा ने विपक्षी से पैसे लेकर उनकी आपस में मारपीट करवा दी। पीड़ितों ने पुलिसकर्मी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना की सूचना मिलते ही भिनगा पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता खंगाल रही है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















