लखीमपुर
लखीमपुर खीरी जनपद के ग्राम भगवंतनगर में हाथी के हमले में मारे गए बहादुर के परिजनों से मिलने के लिए स्थानीय विधायक रोमी साहनी आज उनके घर पहुंचे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ग्राम भगवंतनगर में हाथी के हमले में मारे गए बहादुर के परिजनों से मिलने के लिए स्थानीय विधायक रोमी साहनी आज उनके घर पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विधायक रोमी साहनी ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से जल्द से जल्द मुआवजे की राशि मिल जाए।
विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से भी बात की और क्षेत्र में हाथी के मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















