सिद्धार्थनगर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, पुलिस ने दी महिला सुरक्षा की जानकारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम जारी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 13/12/2025 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, भाग्यवती पाण्डेय, के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान, पुलिस ने वीडियो दिखाकर महिलाओं को साइबर जागरूकता और अपने साथ होने वाले अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

टीम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया, जहाँ वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। साथ ही, 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181, 112 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्जीत सौरयान के पर्यवेक्षण में, पुलिस टीम ने एंटी रोमियो अभियान के तहत मनचलों और शोहदों की चेकिंग भी की। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए।

 

Voice Of News 24