मेरठ: भाकिमो अध्यक्ष राजकुमार चाहर का दावा- SIR पारदर्शी, ममता बनर्जी के बयान को नकारा

मेरठ

मेरठ जनपद के फतेहपुर सांसद और भाजपा किसान मोर्चा (भाकिमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया बताया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के फतेहपुर सांसद और भाजपा किसान मोर्चा (भाकिमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया बताया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

परतापुर बाईपास स्थित एक कार्यक्रम में पहुँचे चाहर ने स्पष्ट किया कि SIR का उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और देश में पहचान छिपाकर रह रहे विदेशी लोगों की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि यह सत्यता पर आधारित कार्य है और लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने विपक्षी दलों के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया, जहाँ एक ओर उनके कार्यकर्ता SIR का कार्य कर रहे हैं, वहीं उनके नेता इसका विरोध कर रहे हैं।

राजकुमार चाहर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर SIR करने आने वालों के लिए ‘रसोई से चाकू निकाल लेने’ को कहा था। चाहर ने इस बयान को बेतुका करार देते हुए कहा कि इससे अराजकता बढ़ेगी।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.