सिद्धार्थनगर :नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर जोर पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति’ और साइबर जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, आज थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम और साइबर क्राइम थाना टीम ने संयुक्त रूप से वृहद ‘बहु बेटी सम्मेलन’ और साइबर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित था।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद अपनी टीम और साइबर क्राइम टीम के साथ क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचे।

मुख्य केंद्र और जागरूकता गतिविधियां

पुलिस टीमों ने खैर पब्लिक स्कूल, बांसी स्टैण्ड और विवेकानन्द तिराहा जैसे भीड़-भाड़ वाले और शैक्षणिक स्थानों पर जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

बहु बेटी सम्मेलन: विभिन्न स्थानों पर सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

एंटी रोमियो अभियान: मनचलों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान भी चलाया गया।

समस्या निवारण: महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उचित परामर्श के साथ उनकी काउन्सलिंग की गई।

स्टीकर चस्पा: मिशन शक्ति 5.0 के संदेश वाले स्टीकर भी प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए गए।

हेल्पलाइन नंबर और नए कानूनों की जानकारी

पुलिस टीम ने महिलाओं को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचने के उपाय बताए और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी, जहाँ वे अपनी समस्याएँ दर्ज करा सकती हैं

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.