महराजगंज:पराली की आग ने लिया विकराल रूप, एक एकड़ धान की खड़ी फसल जलकर राख

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर सिवान में पराली जलाने के दौरान लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर सिवान में पराली जलाने के दौरान लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पास में खड़ी लगभग एक एकड़ धान की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसान जनार्दन ओझा ने तुरंत घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची 112 टीम ने श्यामदेउरवा थाने को और फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत कराया।

किसान और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते फसल को बचाया नहीं जा सका।जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक किसान की खड़ी धान की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

किसान जनार्दन ओझा ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि शासन द्वारा पराली जलाने पर रोक लगाए जाने के बावजूद क्षेत्र में लगातार इसका उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे न केवल किसानों की फसलों को बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.