सिद्धार्थनगर:पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी पर जानलेवा हमला, खाई में धकेलने की कोशिश,FIR दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। मंगलवार देर शाम लखनऊ से लौटते समय उनकी गाड़ी पर एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार सवारों ने कथित जानलेवा हमला किया और उनकी गाड़ी को खाई में धकेलने का प्रयास किया।

हमले का विवरण: यह घटना 2 दिसंबर की रात करीब 8:20 बजे की है। पूर्व विधायक की गाड़ी (UP 53 DN 5666) जब सोनहटी चौराहा पार कर रही थी, तभी एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर (MH 02 FK 1100) ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा ड्राइवर हनुमत जायसवाल ने बताया कि सोनहटी और बंजरहवा के बीच फॉर्च्यूनर ने अचानक ओवरटेक किया और तेज रफ्तार में गाड़ी को दाएं-बाएं से दबाते हुए खाई की ओर धकेलने की कोशिश की।

सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ से गाड़ी को बचाया, जिसके बाद संदिग्ध वाहन बैद्रौला की दिशा में फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई

ड्राइवर हनुमत जायसवाल की तहरीर पर डुमरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ बृजेश वर्मा ने बताया कि संदिग्ध वाहन और उसमें सवार व्यक्तियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर फॉर्च्यूनर के नंबर के आधार पर खोज तेज कर दी गई है।

 

Voice Of News 24