महराजगंज : अपर जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण,खरीद और भुगतान की स्थिति जांची

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपर जिलाधिकारी (ADM) डॉ. प्रशांत कुमार ने जिले में धान क्रय केंद्रों की खरीद प्रक्रिया, किसानों के भुगतान और भंडारण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपर जिलाधिकारी (ADM) डॉ. प्रशांत कुमार ने जिले में धान क्रय केंद्रों की खरीद प्रक्रिया, किसानों के भुगतान और भंडारण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्रों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

सहकारी संघ खेमपिपरा: यहां 100 किसानों से 3601 क्विंटल धान खरीदा गया था, जिसमें से 94 किसानों को भुगतान हो चुका था। भंडारण क्षमता पूरी होने पर ADM ने तत्काल धान की डिलीवरी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बी-पैक्स दरौली: इस केंद्र पर 64 किसानों से 2340 क्विंटल धान खरीदा गया और सभी किसानों को भुगतान हो चुका था। किसान रविंद्र चौहान ने खरीद प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

बी-पैक्स बेलवा टिकर: यहां भी 72 किसानों से 3149 क्विंटल धान की खरीद हुई थी और सभी किसानों का भुगतान हो चुका था।

डॉ. कुमार ने सभी केंद्रों को किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने, खरीद का विवरण तत्काल ऑनलाइन अपलोड करने और लक्ष्य के अनुसार धान खरीद करने का सख्त निर्देश दिया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.