विराट कोहली ने वनडे में रचा नया कीर्तिमान, घरेलू मैदान पर 6500 रन पूरे, 84वां अंतर्राष्ट्रीय शतक

स्पोर्ट्स डेस्क

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी अद्भुत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अपने वनडे करियर का 53वां शतक (इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां) जड़ने के दौरान, कोहली ने भारत में 6500 वनडे रन पूरे कर लिए।

कोहली ने सिर्फ 90 गेंदों पर शानदार शतक पूरा किया और 102 रन बनाकर आउट हुए। वह अब भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

  • शतकों की बादशाहत: कोहली सक्रिय बल्लेबाजों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

  • लगातार बेहतरीन फॉर्म: उन्होंने पिछले वनडे में भी 135 रन की तूफानी पारी खेली थी, और इस मैच में लगातार दूसरा शतक जमाया।

विराट कोहली की यह उपलब्धि न केवल उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाती है, बल्कि भारत में क्रिकेट प्रेमियों के सामने उनकी लगातार प्रभावशाली पारियों की गवाह भी है।

इस उपलब्धि के साथ, विराट कोहली दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में 11 बार किसी दो या उससे ज्यादा लगातार पारियों में शतक जमाए हैं। इस रिकॉर्ड में उन्होंने एबी डिविलियर्स (6 बार) को पीछे छोड़ा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह विराट का 7वां वनडे शतक है, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है। 31 पारियों में उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 1741 रन बना लिए हैं।

इस मैच में विराट को युवा ऋतुराज गायकवाड़ का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 77 गेंदों पर अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की शानदार साझेदारी की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.