सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचकर घायलों का उपचार शुरू किया है और पूरी कोशिश के साथ उनकी जान बचाने में जुटे हुए हैं।दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की जिसमें कार चालक सौरभ सिंह उर्फ महाराणा प्रताप सिंह (42) की मौके पर ही मौत हो गई।। कार में चालक के साथ उनके पिता अखिलेश सिंह (60) और अखिलेश सिंह के मंझले पुत्र का ढाई वर्षीय बेटा भी सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी घायलों का हाल जानने के लिए माधव प्रसाद तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुँचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल बच्चे और दूसरे व्यक्ति से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली।पूर्व मंत्री ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बलरामपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, लगभग 2 साल से गुमशुदा मंदबुद्धि महिला पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामदhttps://t.co/vjmyqZ5HAa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2025





















