मऊ
मऊ जनपद के अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों से कथित तौर पर मनमानी वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों से कथित तौर पर मनमानी वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ले की निवासी 35 वर्षीय शबनम की तबीयत बिगड़ने पर, उनके पति शाकिर अली ने ब्लड बैंक पर ₹1100 वसूलने का आरोप लगाया है, जबकि सरकारी नियमों के तहत ब्लड की जांच और उपलब्धता पूरी तरह निशुल्क है।
शाकिर अली का कहना है कि उनकी पत्नी के शरीर में मात्र पाँच पॉइंट ब्लड होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल रक्त उपलब्ध कराने को कहा। जब वह डोनर लेकर ब्लड बैंक पहुंचे, तो कर्मचारियों ने जांच के नाम पर उनसे ₹1100 की मांग की और पैसे लेने के बावजूद रसीद देने से साफ इनकार कर दिया।
शाकिर अली ने इस अवैध वसूली की शिकायत मीडिया से की है। मामला सामने आने पर जिला अस्पताल के सीएमएस धनंजय सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। सीएमएस ने कहा कि हालांकि ब्लड बैंक कर्मचारियों ने पैसे लेने से इनकार किया है, फिर भी पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज NH-730 पर बेकाबू कार का आतंक, महिला गंभीर घायल, बाइक-साइकिल चकनाचूरhttps://t.co/KItfq0mEWr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2025























