महराजगंज NH-730 पर बेकाबू कार का आतंक, महिला गंभीर घायल, बाइक-साइकिल चकनाचूर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के रविवार दोपहर परतावल–कप्तानगंज नेशनल हाईवे-730 पर लापरवाही और तेज रफ्तार का भीषण नजारा देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के रविवार दोपहर परतावल–कप्तानगंज नेशनल हाईवे-730 पर लापरवाही और तेज रफ्तार का भीषण नजारा देखने को मिला। परतावल के वार्ड नंबर-6 आज़ाद नगर में कप्तानगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और साइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह लोहे के बोर्ड को तोड़ते हुए दूसरे बोर्ड से जा टकराई। इसी दौरान, परतावल बाजार निवासी शेषमति पैदल अपनी दुकान से घर लौट रही थीं, जो बेकाबू कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने NH-730 पर लगातार हो रहे हादसों पर कड़ा रोष व्यक्त किया है और पुलिस तथा प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने की मांग की है।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]