महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कुंवारी सती में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अमरनाथ सिंह उर्फ कुलकुल के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कुंवारी सती में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अमरनाथ सिंह उर्फ कुलकुल के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। घर में मगरमच्छ देखकर परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रक्षक टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
मऊ ज्वेलरी शॉप चोरी के दो फरार चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोलीhttps://t.co/CNkkumOFqd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2025


















