हापुड़ में हाईटेक नर्सरियां लाईं क्रांति, किसानों को मिल रहीं रोगमुक्त और गुणवत्तापूर्ण पौध

हापुड़

हापुड़ जनपद के आधुनिक तकनीक से लैस हाईटेक नर्सरियां किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के आधुनिक तकनीक से लैस हाईटेक नर्सरियां किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उद्यान एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत स्थापित ये नर्सरियां बड़े पैमाने पर रोगमुक्त और उच्च गुणवत्तापूर्ण पौध का उत्पादन कर रही हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

राजकीय आलू अनुसंधान केंद्र, बाबूगढ़ में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत एक प्रमुख हाईटेक नर्सरी स्थापित की गई है। इसमें अत्याधुनिक जर्मिनेशन और हार्डनिंग चैंबर लगे हैं, जिनकी मदद से एक बार में लगभग 1.25 लाख पौध तैयार की जा सकती है। यह नर्सरी किसानों के बीज से ही उच्च गुणवत्ता की पौध तैयार कर निर्धारित दरों पर उन्हें उपलब्ध कराती है, जिससे फसलों में रोगों की संभावना कम होती है और पैदावार बढ़ती है।

इसी मॉडल पर, मनरेगा योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, बाबूगढ़ में भी एक नर्सरी स्थापित की गई है, जिसका संचालन ‘एकता स्वयं सहायता समूह’ द्वारा किया जा रहा है। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला है और जिले में गुणवत्तापूर्ण पौध की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। उद्यान विभाग का मानना है कि ये नर्सरियां हापुड़ को भविष्य में पौध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.