मऊ में ट्रेन हादसा: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर बुजुर्ग की मौत

मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय रियाज खालिद (निवासी चांदपुर) की इंटरसिटी एक्सप्रेस (15112) की चपेट में आने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय रियाज खालिद (निवासी चांदपुर) की इंटरसिटी एक्सप्रेस (15112) की चपेट में आने से मौत हो गई।

यह घटना मऊ रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर दूर, मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर हुई, जिसमें मृतक का सिर कटकर अलग हो गया।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभासद सरफराज अहमद ने घटना की पुष्टि की। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई (पोस्टमॉर्टम) की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Voice Of News24