थानाध्यक्ष पर आरोप: पीली पर्ची देने से किया इनकार, मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल भिटौली थाना क्षेत्र में पहिया चोरी के प्रयास से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वाहन स्वामी ने सीधे भिटौली थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल भिटौली थाना क्षेत्र में पहिया चोरी के प्रयास से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वाहन स्वामी ने सीधे भिटौली थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि थानाध्यक्ष ने जब्त की गई बाइक की रिहाई के लिए आवश्यक ‘पीली पर्ची’ देने से इनकार कर दिया और उलटे उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

चोरी के प्रयास का मामला
सिंदूरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मीर निवासी प्रमोद चंद्र का एक ट्रेलर 24 सितंबर 2025 को आग लगने के बाद से सड़क किनारे खड़ा था। बीती 2 नवंबर की रात ट्रेलर के पहिए चोरी करने आए दो चोरों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने चोर के साथ उसकी बाइक भी जब्त कर ली।

वाहन स्वामी का आरोप
पीड़ित वाहन स्वामी का कहना है कि जब उन्होंने थाने में जब्त बाइक को छुड़ाने के लिए थानाध्यक्ष से पीली पर्ची (जो न्यायालय में वाहन रिहाई की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दी जाती है) मांगी, तो उन्हें यह पर्ची देने से मना कर दिया गया।

“थानाध्यक्ष ने न सिर्फ पर्ची देने से इनकार किया, बल्कि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी,” वाहन स्वामी ने आरोप लगाया।

थाना प्रभारी का बयान
इस पूरे विवाद पर थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है:

“एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है और मामले की जांच की जा रही है।”

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि आरोपों की सच्चाई सामने आ सके।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.