उत्तर प्रदेश: 61 साल बाद यूपी में होगा भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स का राष्ट्रीय जम्बूरी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन 23 से 29 नवम्बर, 2025 तक लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउण्ड, सेक्टर-15, वृन्दावन योजना में आयोजित किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि 61 वर्षों के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवा शक्ति के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप में प्रस्तुत करेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.