महराजगंज:निचलौल तहसीलदार ने ठूठीबारी चंदन नदी घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर निचलौल तहसीलदार अमित सिंह ने ठूठीबारी स्थित चंदन नदी घाट का निरीक्षण किया।

छठ पूजा के मद्देनजर घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित लोगों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा और लेखपाल देवेंद्र पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.