महराजगंज: गनेशपुर में विवादित भूमि पर छठ पूजा को लेकर तनाव, राजनीतिक रंजिश का मामला,प्रशासन सतर्क

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेशपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को विवादित भूमि पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेशपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को विवादित भूमि पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद चुनावी रंजिशों का शिकार बन रहा है।

पोखरे की जमीन को लेकर विवाद

ग्रामीणों के एक समूह ने एक पोखरे की जमीन पर छठ पूजा का आयोजन करने की मांग की। हालांकि, मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल रंजन श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि राजस्व और चकबंदी अभिलेखों के अनुसार, यह भूमि कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है।

प्रशासन ने नया स्थान देने से किया इनकार

लेखपाल ने ग्रामीणों को बताया कि गांव में पूर्व से जिस स्थान पर छठ पूजा होती आई है, इस वर्ष भी वहीं पर शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराई जाएगी। प्रशासन ने पूजा के लिए किसी भी नए स्थान पर अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

अधिकारी पहुंचे मौके पर, स्थिति नियंत्रण में

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। नायब तहसीलदार पंकज शाही और भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को शांत कराया।

वर्तमान में गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है। प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वस्त किया है कि छठ पर्व सद्भाव के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने का आरोप

ग्राम प्रधान रमेश कनौजिया ने इस विवाद को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दोनों समुदाय से मिलजुल कर सद्भाव के साथ छठ महापर्व मनाने और किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी या अशांति न फैलाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.