महराजगंज :सिसवां बाजार में इंडियन पोटाश लिमिटेड फाउंडेशन द्वारा ‘वन हेल्थ कैम्प’: 150 से अधिक पशुओं की निःशुल्क जाँच

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवां बाजार में इंडियन पोटाश लिमिटेड फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत चल रहे “वन हेल्थ कैम्प” के दूसरे दिन सरकारी पशु अस्पताल में एक सफल पशु जांच शिविर आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवां बाजार में इंडियन पोटाश लिमिटेड फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत चल रहे “वन हेल्थ कैम्प” के दूसरे दिन सरकारी पशु अस्पताल में एक सफल पशु जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का क्रियान्वयन आईपीएल शुगर यूनिट सिसवा बाजार और दिल्ली स्थित सामाजिक संस्था ‘राइज फाउंडेशन’ के सहयोग से किया गया।

शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. जी. पी. सिंह और उनकी टीम ने गाय, भैंस और बकरियों सहित 150 से अधिक पशुओं की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान, लगभग 40 पशुपालकों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया और उनके पशुओं को परामर्श के आधार पर मुफ्त दवाइयाँ और मल्टीविटामिन की गोलियाँ वितरित की गईं।

इस अवसर पर इंडियन पोटाश लिमिटेड फाउंडेशन शुगर यूनिट सिसवां बाजार के यूनिट हेड संदीप पंवार, केन हेड धीरज सिंह, राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी, केन मैनेजर विकेन्द्र राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]