मऊ में रसोइयों का विशाल प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन, 12 माह का मानदेय और कैजुअल लीव समेत 7 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

मऊ

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोईया महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों रसोइयों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोईया महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों रसोइयों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने बताया कि राज्य में कार्यरत लगभग 3 लाख 60 हजार रसोइयों को वर्तमान में मात्र ₹2,000 मासिक मानदेय मिल रहा है, जिससे उनका परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के कारण रसोइयों को नौकरी से निकाले जाने का भी विरोध किया।

प्रमुख माँगे:

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार न्यूनतम वेतन तय करना।

साल 2005 से अब तक का बकाया मानदेय एकमुश्त तत्काल भुगतान करना।

वर्तमान 10 महीने के बजाय 12 महीने का मानदेय देना।

रसोइयों को कम से कम 10 दिन का आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) प्रदान करना।

लकड़ी के चूल्हे पर काम करने के जोखिम को देखते हुए ₹10 लाख का निःशुल्क बीमा प्रदान करना।

 

 

Voice Of News24