फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला जनसुविधा केंद्र संचालक का भंडाफोड़,संचालक गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक जनसुविधा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार किया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक जनसुविधा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार किया है।सोमवार को थाना खुर्जा नगर की मिशन शक्ति टीम ने एक सूचना पर राणा जनसेवा केंद्र से अतुल कुमार पुत्र राणा प्रताप सिंह (निवासी श्रीराम सोसाइटी, खुर्जा नगर) को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 30 फर्जी आधार कार्ड, 01 कंप्यूटर, 01 लैपटॉप और 02 प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

ऐसे करता था फर्जीवाड़ा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जब सीधे-सादे लोग अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि, पता या अन्य प्रविष्टियां अपडेट कराने के लिए उसके केंद्र पर आते थे, तो वह UIDAI में अपडेट कराए बिना ही लोगों से अधिक पैसे लेता था। इसके बाद वह मनचाही प्रविष्टियों को भरकर एक कूटरचित/फर्जी आधार कार्ड बनाकर दे देता था, जो दिखने में असली जैसा लगता था।

अभियुक्त के खिलाफ थाना खुर्जा नगर में मुअसं- 953/25 धारा 318(1), 336(1), 338 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, म0उ0नि0 प्रीति कुमारी, म0उ0नि0 अंजू बघेल, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह और का0 संजीव कुमार शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.