प्रयागराज
प्रयागराज की सोरांव तहसील में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक बंदर ने पेड़ से 500-500 रुपये के नोटों की ‘बारिश’ कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रयागराज की सोरांव तहसील में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक बंदर ने पेड़ से 500-500 रुपये के नोटों की ‘बारिश’ कर दी।
घटना सोरांव तहसील (गंगानगर जोन) की है। एक युवक रजिस्ट्री कराने के लिए अपनी बाइक से तहसील आया था। इसी दौरान, एक शरारती बंदर ने उसकी बाइक से रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। बंदर बैग लेकर एक पेड़ पर चढ़ गया और उसमें से 500 रुपये के नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा।
अचानक नोटों की बारिश होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग नोटों को बटोरने लगे। हालांकि, बाद में वहां मौजूद नेक लोगों ने इकट्ठे किए गए नोट युवक को वापस लौटा दिए। इस अजीबोगरीब घटना ने तहसील परिसर में खूब सुर्खियां बटोरीं।
प्रयागराज की सोरांव तहसील में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक बंदर ने पेड़ से 500-500 रुपये के नोटों की ‘बारिश’ कर दी। pic.twitter.com/otTXdxcRfm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2025





















