मऊ ने जीती जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप, अमेठी हॉस्टल को 35-24 से हराया

मऊ

मऊ जनपद के कुशीनगर के ढ़ाढ़ा में आयोजित 49वीं जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कुशीनगर के ढ़ाढ़ा में आयोजित 49वीं जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेठी हॉस्टल टीम को 35-24 के अंतर से पराजित किया।

खिताब जीतने पर मऊ की टीम को ट्रॉफी, ट्रैकसूट और सम्मानपत्र प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता अमेठी हॉस्टल टीम को भी ट्रॉफी और ट्रैकसूट से सम्मानित किया गया।

इस जीत पर घोसी सांसद और मऊ कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक राजीव राय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मऊ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

Voice Of News24