भाजपा नेता के घर ‘अवैध पटाखे’ बताकर पुलिस का छापा, अलमारियां खंगाली

मेरठ

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर अवैध पटाखों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने भाजपा नेता सुमित बंसल के घर पर छापा मारा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर अवैध पटाखों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने भाजपा नेता सुमित बंसल के घर पर छापा मारा। सुमित बंसल माधवनगर मंडल के अध्यक्ष हैं और माधवपुरम में रहते हैं।

करीब सवा बजे, चौकी इंचार्ज हरिओम गौतम के नेतृत्व में 10-12 पुलिसकर्मी मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अचानक भाजपा नेता के घर में घुस गए। पुलिस ने कथित तौर पर घर की हर अलमारी और कोना खंगाला, लेकिन उन्हें कोई भी अवैध पटाखा नहीं मिला।

पुलिस के इस ‘पुलिसिया अंदाज’ पर भाजपा नेता सुमित बंसल ने आपत्ति जताई। बाद में, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। कमलदत्त शर्मा ने इसे कार्यकर्ता का अपमान बताया। आरोप है कि जब सुमित बंसल ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तो चौकी इंचार्ज कथित तौर पर धमकी देने लगे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.