छत्तीसगढ़ :70 साल के प्रेमी को 30 साल के प्रेमिका से मिलाने में जुटें ग्रामीण, पूरा गांव बना बाराती,करा दी शादी, गढ़ दी प्यार की नई परिभाषा

ब्यूरो रिपोर्ट

आपने इश्क के चर्चे बहुत सुने होंगे लेकिन छत्तीसगढ़ के दादूराम के सबसे अलग और अनूठे कहानी के इश्किया चर्चे नहीं सुने होंगे ‌।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर के सरकंडा स्थित चिंगराजपारा अटल विश्वास क्षेत्र अंतर्गत निवासी 70 वर्षीय दादूराम मजदूरी करते है। वह जिस मोहल्ले में मजदूरी करने जाते थे उसी मोहल्ले की 30 वर्षीय युवती से जान पहचान हो गई और धीरे धीरे नजदिकियां बढ़ने लगी। दोनों में नजदिकियां इतनी बढ़ गई कि वह इश्क में तब्दील हो गई। इतना ही नहीं दोनों के इश्किया खेल का‌ सुराग़ जब परिजनों को मिला तो शुरू में उम्र के फासले को देखते हुए परिजन उन्हें जीवनसाथी बनने का विरोध कर दिये, लेकिन बाद में उन्होंने भी दोनों के शादी करने की मंजूरी दे दी। इसके बाद पूरा मोहल्ला इस अनोखी शादी में शामिल हुआ और पूरे रीति रिवाज के साथ स्थानीय शिव मंदिर में दोनों ने ब्याह रचा कर प्यार की नई परिभाषा गढ़ दी।

 

दादूराम की पत्नी का कई वर्षों पहले निधन हो गया था। अब नई दुल्हन के मिलते ही उनकी खुशी के मारे सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

किताबों लिखा और फिल्मों में सुना था कि “किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो उसे मिलाने में पूरी कायनात जुड़ जाती है।” आज हकीकत में उसका उदाहरण सामने आया है।

 

Voice Of News 24