ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन न होने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “चयन मेरे हाथ में नहीं”

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल न किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल न किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आखिरी बार उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था।

“मैं फिट और तैयार हूँ”

शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम में उनका चयन होना चयन समिति, कोच और कप्तान का फैसला है, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, “बहुत सारी अफवाहें और मीम्स बन रहे हैं, लेकिन चयन मेरे हाथ में नहीं है।”

अपनी फिटनेस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह फिट हैं और लय में हैं। शमी ने बताया, “मैंने दिलीप ट्रॉफी में 35 ओवर गेंदबाजी की और अपनी लय सुधारी। फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है।”

गिल-रोहित कप्तानी विवाद पर संतुलित राय

शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद उठे रोहित शर्मा बनाम गिल विवाद पर शमी ने खिलाड़ियों से एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कप्तानी के फैसले पर किसी को आपत्ति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का निर्णय है।

शमी ने कहा कि शुभमन गिल के पास कप्तानी का अनुभव है और यह जिम्मेदारी किसी को तो देनी ही थी। उन्होंने आगे कहा कि कप्तानी का यह चक्र चलता रहेगा और इस पर विवाद करना व्यर्थ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.