सिद्धार्थनगर तहसील में तहसीलदार की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, तहसीलदार पर मारपीट और दूसरी शादी का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सदर तहसील में आज मंगलवार देर शाम तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी की कथित पत्नी बबिता त्रिपाठी ने मारपीट और गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में सदर तहसील में आज मंगलवार देर शाम तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी की कथित पत्नी बबिता त्रिपाठी ने मारपीट और गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की बबिता त्रिपाठी भरण-पोषण के मुद्दे पर तहसील पहुँची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार के इशारे पर उन्हें कमरे में बंद करके पीटा गया, उनकी कार का शीशा तोड़ा गया, और उनकी बहन की पिटाई की गई। उनका दावा है कि तहसीलदार ने दूसरी शादी कर ली है और दो साल से भरण-पोषण का पैसा रोका है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनके माँ से मारपीट की। तहसीलदार की माँ ने भी बबिता को दूसरी पत्नी बताया।

प्रशासनिक रुख: जिलाधिकारी ने इसे पारिवारिक विवाद बताया है और कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर तहसीलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.