ब्यूरो रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को टेलीफोन पर उनके 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को टेलीफोन पर उनके 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-रूस द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पुतिन के भारत दौरे का इंतजार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दिसंबर में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों देशों ने हाल ही में 3 अक्टूबर को ‘रणनीतिक साझेदारी की घोषणा’ के 25 वर्ष पूरे किए हैं, जिसने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।
रूस के भारत में राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी पुष्टि की कि इस वर्ष के अंत में नई दिल्ली में होने वाला यह शिखर सम्मेलन, जो विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के 15 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा।
यूपीआई ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण: पेपाल सीईओ ने दुनिया के बेस्ट वॉलेट्स को जोड़ने का किया ऐलानhttps://t.co/o8l6FuqY0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2025





















