सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शारदीय नवरात्रि के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम के तहत आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, थरौली में जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शारदीय नवरात्रि के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम के तहत आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, थरौली में जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय ने यह अभियान चलाया।

बालिकाओं को दी गई महत्वपूर्ण हेल्प लाइन की जानकारी

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी,
1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन,1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन

इसके साथ ही, उन्हें ‘गुड टच और बैड टच’ के विषय में जागरूक किया गया और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के कुछ टिप्स करके भी दिखाए गए।

महिला थाना प्रभारी ने बालिकाओं को सशक्त बनने और किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.