बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के कस्बा पचपेड़वा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के कस्बा पचपेड़वा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने विसर्जन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और जनमानस में शांति, सुरक्षा व सहयोग की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए।
ड्रोन से निगरानी और मिशन शक्ति अभियान सक्रिय
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व पूरी तरह सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
इसके अतिरिक्त, ASP द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर तैनात टीमों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें चेकिंग अभियान चलाने और जन-जागरूकता फैलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद बलरामपुर पुलिस ने शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र स्थित ठोठरी बाजार में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही एक पिकअप गाड़ी में 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से बड़ा हादसा हो गया। करंट उतरने से पिकअप पर सवार 9 बच्चे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। pic.twitter.com/aZH182BOee
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2025























