महराजगंज: परतावल में खंभे से टकराया अनियंत्रित ट्रक,बड़ा हादसा टला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर आज सुबह शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, बस्ती से विराटनगर (नेपाल) जा रहा एक ट्रक (संख्या HR 63 D 1536) पैकिंग मशीन लादकर परतावल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली पर चढ़ गया और स्ट्रीट लाइट लगे खंभे से जा टकराया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाने और यातायात सुचारू करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.