बलरामपुर में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत,हादसे से क्षेत्र में मचा हड़कंप

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर नगर में आज बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर नगर में आज बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बेटी को बचाने की कोशिश में माँ भी करंट से झुलस गईं।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतका की पहचान बेबी (पत्नी पिंटू) और उनकी बेटी छाया के रूप में हुई है। बेबी अपने पति पिंटू के मुंबई में मजदूरी करने के कारण होटल चलाकर तीन बच्चों के साथ परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

पंखे में आया था करंट

बताया जा रहा है कि होटल में लगे पेडेस्टल पंखे में करंट आ गया था। सबसे पहले बेटी छाया उसकी चपेट में आई। उसे बचाने के प्रयास में माँ बेबी भी झुलस गईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब मृतका के पिता दशरथ होटल पहुँचे और दुकान बंद देखी, तो उन्हें संदेह हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से अंदर जाने पर माँ-बेटी अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतका की माँ सावरी देवी ने बताया कि कमरे में सामान बिखरा था और माँ-बेटी एक-दूसरे से लिपटी मिलीं। उनके तीन बच्चे—किट्टू (12), दिव्यांशी (10) और उदित (5) इस हादसे के बाद सदमे में हैं।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जाँच कराई जा रही है, लेकिन घर के अंदर हुई बिजली दुर्घटना पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.