लखनऊ: पैरामेडिकल कॉलेज में ‘डी-फार्मा’ एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, प्रोपराइटर पर केस दर्ज

लखनऊ

लखनऊ :राजधानी में डी-फार्मा कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर पूर्वांचल के दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये वसूलने के एक बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ :राजधानी में डी-फार्मा कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर पूर्वांचल के दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये वसूलने के एक बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है। खुद को एक पैरामेडिकल कॉलेज का प्रोपराइटर बताने वाले आरोपी पर पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हजरतगंज में दफ्तर खोलकर ठगा
देवरिया के रुद्रपुर निवासी अश्विनी द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि लगभग तीन साल पहले उनके संपर्क में आए युवाओं को लखनऊ नजरबाग निवासी आयुष तिवारी ने ठगा। अमेठी के सुल्तानपुर पिपरी का मूल निवासी आयुष तिवारी खुद को ‘अटल पैरामेडिकल कॉलेज’ का प्रोपराइटर बताता था और हजरतगंज इलाके में बाकायदा दफ्तर चलाता था।

आरोपी ने छात्रों को डी-फार्मा में एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाया और उनसे लाखों रुपये जमा करा लिए।

परीक्षा दी, पर फीस जमा नहीं कराई
ठगी का खुलासा तब हुआ जब छात्र परीक्षा देने के लिए सहारनपुर, मथुरा और गाजीपुर पहुंचे। उन्हें पता चला कि उनकी फीस कॉलेज में जमा ही नहीं कराई गई थी। छात्रों को मजबूरन दोबारा फीस भरकर परीक्षा देनी पड़ी। बावजूद इसके, उनकी एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।

₹3 लाख और लेकर हुआ फरार
पीड़ित अश्विनी द्विवेदी ने बताया कि एक साल पहले आरोपी ने उनसे और अन्य युवाओं से तीन लाख रुपये और लिए, लेकिन न तो प्रवेश सुनिश्चित कराया और न ही पैसे लौटाए। जब छात्रों ने उसके दफ्तर पर संपर्क किया, तो वह बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद जब आरोपी सामने आया, तो उसने छात्रों को फर्जी चेक थमाया और फिर फरार हो गया।

इस ठगी के कारण कई छात्रों का करियर अधर में लटक गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, उन्हें भी अब तक प्रमाणपत्र और ग्रीन कार्ड नहीं मिले हैं, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आयुष तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में हरिशंकर राजभर को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, मंगलवार रात करीब 1:00 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.