बलरामपुर पुलिस ने किया टैक्स चोरी के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़,दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में हुई टैक्स चोरी की एक बड़ी घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने अंतर्राजीय गिरोह के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में हुई टैक्स चोरी की एक बड़ी घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने अंतर्राजीय गिरोह के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 03 एंड्रायड फोन भी बरामद किए गए हैं।

टैक्स चोरी का मामला

वादी प्रमोद कुमार शर्मा, राज्य कर अधिकारी, सचल दल गोण्डा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर जियो पेट्रोल पंप, उतरौला रोड के पास जाँच के लिए दो ट्रकों को रोका गया। इन वाहनों में ‘मिक्स ओल्ड आयरन स्क्रैप’ का परिवहन बिना ई-वे बिल के किया जा रहा था।

जाँच में पाया गया कि दोनों वाहनों के चालक और वाहन स्वामी एक ही व्यक्ति हैं। माल का सप्लायर ‘रघु ट्रेडिंग सेंटर’ (बैठू पुत्र मनीराम के नाम से रजिस्टर्ड) और प्राप्तकर्ता फर्म ‘ग्लोबल इंटरप्राइजेज’ (सोनू पुत्र राम सिंह के नाम से रजिस्टर्ड) फर्जी तौर पर रजिस्टर्ड थीं और कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर रही थीं।

ओवरलोडिंग द्वारा चोरी: एक वाहन (सं0 यू0पी 12 CT 0289) के टैक्स इनवॉइस में 17835 किग्रा वजन अंकित था, जबकि वास्तविकता में यह 925 किग्रा अधिक था। यह कृत्य टैक्स चोरी और संगठित आर्थिक अपराधों की श्रेणी में आता है।

इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 132/25 विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया।

दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।पुलिस ने अन्तर्राजीय गिरोह के दो अभियुक्तों मोहम्मद मारूफ और मोहम्मद खालिद को आज रेलवे कॉलोनी, बलरामपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी हैं।

पूछताछ में खुला अंतर्राजीय नेटवर्क

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार राज्य से स्क्रैप लोड कर बिना ई-वे बिल के ट्रकों पर माल लादकर एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाते थे। उन्हें माल का बिल और गाड़ी निकालने ले जाने की सूचना सिर्फ मोबाइल पर प्राप्त होती थी। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे उन्हें काफी फायदा होता था। आरोपियों ने बताया कि को वे बिहार के सहरसा और सोनपुर से माल लोड करके पंजाब राज्य जा रहे थे, जब उन्हें जीएसटी विभाग द्वारा बलरामपुर में पकड़ा गया।

 

Voice Of News 24