फरेंदा:चोर समझकर ग्रामीणों ने व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल भेजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गाँव में आज शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गाँव में आज शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहाँ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। इस पिटाई से वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही फरेंदा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से घायल व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई के कारणों और घायल व्यक्ति की पहचान के संबंध में जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या वह व्यक्ति वास्तव में चोरी के इरादे से आया था, या फिर ग्रामीणों ने भ्रमवश यह कदम उठाया।

 

Voice Of News 24