बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,गोवंशीय बछड़े के वध में 7 गिरफ्तार, 2 अभियुक्त मुठभेड़ में घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने गोवंशीय बछड़े के वध के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने गोवंशीय बछड़े के वध के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 2 मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं. यह घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की है.

पुलिस को मिली सूचना और हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार बताते चले की 18 सितंबर महराजगंज तराई थानाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग बोरी में गोमांस लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सोनू खां और शादाब को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से 15 किलो गोमांस बरामद हुआ।पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके गाँव के समीउल्ला और शौकत अली ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गन्ने के खेत में एक बछड़े का वध किया है।

मुठभेड़ में दो मुख्य अभियुक्त घायल

पुलिस ने बाकी अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इस दौरान, दो मुख्य अभियुक्तों समीउल्लाह और शौकत अली को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त घायल हो गए हैं. इसके अलावा, पुलिस ने मुन्नान, कल्लू और फकरुद्दीन समेत अन्य पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए सभी 7 अभियुक्तों के खिलाफ महराजगंज तराई थाने में मु0अ0स0 82/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एक लावारिस बछड़े को शिकार बनाकर उसका मांस आपस में बांटने का फैसला किया था।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है.

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.