महराजगंज :सड़क हादसा ,तीन सरकारी बसों की भिड़ंत, 40 से अधिक यात्री घायल, 15 से अधिक की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में अगया पुल पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में अगया पुल पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तीन सरकारी बसों की भीषण टक्कर में 40 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए. इनमें से 15 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ़्तार और ओवरटेकिंग से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई. तभी पीछे से आ रही तीसरी बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह टक्कर हुई।

घायलों को देर से मिली मदद

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची. इस कारण घायलों को तुरंत मदद नहीं मिल सकी. गाँव वालों और राहगीरों ने ही उन्हें बसों से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और राहत-बचाव का काम शुरू किया. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.