बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक सह-अभियुक्त महिला को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक सह-अभियुक्त महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला मुख्य आरोपी की मां है। इस मामले का मुख्य अभियुक्त पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की 9 अगस्त को महराजगंज तराई थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें वादी ने आरोप लगाया था कि उमेर अहमद उर्फ उमेद अहमद उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त उमेर अहमद को 12 अगस्त 2025 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मुख्य आरोपी की मां भी गिरफ्तार
जांच के दौरान, इस मामले में मुख्य अभियुक्त की मां हसीना खातून का नाम भी सामने आया। आज शनिवार को, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हसीना खातून कौवापुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान से होगी सुरक्षा, CM योगी बोले- ‘हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’https://t.co/KjmHhbAIsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 6, 2025























