मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद से प्रकृति का एक अद्भुत और मनमोहक नजारा जनपद के गौरा परमानपुर गांव में कैमरे में कैद हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मिर्जापुर जनपद से प्रकृति का एक अद्भुत और मनमोहक नजारा जनपद के गौरा परमानपुर गांव में कैमरे में कैद हुआ है। यहां गंगा नदी से वाष्पीकरण के बाद आसमान में बादल बनने की प्रक्रिया को साफ तौर पर देखा गया, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
यह घटना मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र की है, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने कैमरे से इस दुर्लभ पल को रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा नदी के ऊपर से भाप उठ रही है, जो धीरे-धीरे ऊपर जाकर बादलों का रूप ले रही है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसे इस तरह से सीधे देखना बेहद रोमांचक है। लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं और इसे प्रकृति का एक चमत्कार मान रहे हैं।
गोरखपुर: बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर भिड़ीं दो युवतियां, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरलhttps://t.co/guGlltdGqa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 6, 2025























