बलरामपुर: महिला को उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा पुलिस टीम ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला को उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था और पैसे मांग रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा पुलिस टीम ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला को उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था और पैसे मांग रहा था। आरोपी की पहचान अकलीम (पुत्र अजीम, निवासी पड़रौना, कोतवाली गैसड़ी) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से ₹2500 भी बरामद हुए हैं।

पचपेड़वा थाने में 31 अगस्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि आरोपी अकलीम ने उसकी कुछ तस्वीरें अपने मोबाइल में ले ली थीं और पिछले डेढ़ साल से उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूल रहा था।

शिकायत के अनुसार, 30 अगस्त 2025 को अकलीम ने महिला को सोनबरसा मानपुर प्राथमिक विद्यालय के पास ₹40,000 लेकर बुलाया। जब महिला अपने पति के साथ वहां पहुंची और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में पचपेड़वा पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। आज पुलिस ने आरोपी अकलीम को रजडेरवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से ब्लैकमेलिंग और महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सख्ती का संदेश गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.