बलरामपुर: बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहार बारावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहार बारावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर,आज थाना कोतवाली गैसड़ी में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और समाजसेवियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना था। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और त्योहार को पूरी शांति के साथ मनाएंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.